पौड़ी में राज्यपाल के आगमन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस फोर्स को किया ब्रीफ, त्रुटिरहित ड्यूटी हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

पौड़ी | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) उत्तराखण्ड, के जनपद पौड़ी गढ़वाल आगमन के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा वीवीआईपी ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विस्तृत ब्रीफिंग देते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।

सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए प्रमुख निर्देश:
▪️ वीवीआईपी रूट एवं कार्यक्रम स्थलों पर थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
▪️ सभी ड्यूटी प्वाइंट्स पर तैनात पुलिस बल पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें।
▪️ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर कड़ी निगरानी रखी जाए।
▪️ रूट डायवर्जन एवं यातायात प्रबंधन सुचारु रूप से संचालित किया जाए, आमजन को न्यूनतम असुविधा हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
▪️ सभी अधिकारी/कर्मचारी वायरलेस सेट के माध्यम से सतत संपर्क में रहें एवं हर गतिविधि की सूचना उच्चाधिकारियों को देते रहें।
▪️ किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जाएं।
▪️ ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड, अनुशासन एवं समयपालन का विशेष ध्यान रखा जाए।

ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वीवीआईपी ड्यूटी अत्यंत संवेदनशील होती है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि के लिए शून्य सहनशीलता अपनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *