थाना बेरीनाग पुलिस ने जीआईसी कार्कीनगर में चलाया जागरूकता अभियान स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ चौपाल लगाकर समस्याओं व सुझावों के सम्बन्ध में ली जानकारी |

पिथौरागढ़ | अपराधों की रोकथाम हेतु आम जनमानस को लगातार जागरूक करने हेतु एसपी पिथौरागढ़ ने जनपद पुलिस को निर्देशित किया है । सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/कालेजों/ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम किया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय पुलिस टीम के राजकीय इण्टर कालेज कार्कीनगर में पहुँचे । पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों व नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए । इस दौरान स्थानीय टैक्सी चालकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर समस्याओं व सुझावों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी । इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी । टैक्सी चालकों को ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड में वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *