पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये है । जिसके क्रम में वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारन्ट वाद सं0 436/2019, धारा- 138 एनआई एक्ट से संबंधित वारण्टी अभियुक्ता गुड्डी देवी, निवासी- श्रीनगर, जो कि लम्बे समय से फरार चल रही थी को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारंटी अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार भेजा गया है ।
*नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त*
गुड्डी देवी पत्नी खुशहाल सिह, निवासी- श्रीनगर पौडी















Leave a Reply