पौड़ी | पाबो निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पौड़ी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई है और अब तक वापस नहीं लौटी है। उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली पौड़ी में गुमशुदगी पंजीकृत कर महिला की तलाश प्रारंभ की गई । जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं सकुशल बरामदगी हेतु संचालित “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा सभी गुमशुदगी मामलों में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए । निर्गत निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआईयू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल दोनों स्तरों पर गहन प्रयास किए गए, जिनमें स्थानीय सूचनाओं का संकलन, संभावित स्थानों की जांच एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये सघन प्रयासों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त महिला की लोकेशन महाराष्ट्र में होने की पुष्टि हुई। जिसके पश्चात उपनिरीक्षक श्री मुकेश गैरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र पहुंचकर महिला को पुणे से सकुशल बरामद किया गया। जांच में पाया गया कि महिला पुणे में एक प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत थी। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
घर से लापता महिला मिली पुणे में पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही से परिवार में लौटी खुशियां तकनीकी विश्लेषण और टीमवर्क से गुमशुदा महिला को ढूंढने में मिली सफलता ।
















Leave a Reply