शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोग गिरफ्तार ट्रैफिक रूल तोड़ने व शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 75 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ट्रैफिक रूल तोड़ने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में चले अभियान के दौरान निम्न कार्रवाई की गयी |

थाना जाजरदेवल में सूचना मिली कि सल्मोड़ा में एक व्यक्ति अपनी पत्नी से गाली गलौच कर मारपीट कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में उ0नि0 मीनाक्षी मनराल मय टीम के मौके पर पहुँची, जहां देखा कि पवन कुमार निवासी सल्मोड़ा द्वारा उत्पात मचाया हुआ था तथा अपनी पत्नी को गाली गलौच कर रहा था, पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

कोतवाली पिथौरागढ़ में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने शराब पीकर अपने परिजनों के साथ मारपीट की जा रही है । एसएचओ ललित मोहन के नेतृत्व में अपर उ0नि0 राजेन्द्र राम मय टीम के मौके पर पहुँचे जहां उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होकर हल्ला गुल्ला करने लगा । पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों व धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के कुल 75 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *