पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने एवं ओवर लोडिंग कर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (यातायात कोटद्वार-02, पौड़ी-01 व पैठाणी-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी इसके साथ ही वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी/सामान ले जाने पर कुल 05 वाहन चालकों (कोटद्वार- 04 व यातायत कोटद्वार- 01) के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने व वाहनों में ओवर लोड़िंग करने वालों वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है ।
शराब पीकर, ओवर लोडिंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी।
















Leave a Reply