पौड़ी | वादी बबलू, निवासी- ग्राम खिवई सरधना द्वारा कोतवाली पौड़ी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी मोटर साईकिल (वाहन सं0- UP 15 CS 4964) को भाटुंडा गांव पाबौ के पास से चोरी कर लिया है। जिस पर कोतवाली पौड़ी पर तत्काल मु0अ0सं0- 51/2024, धारा- 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए मोटरसाइकिल को बरामद करने के साथ साथ अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में पौड़ी पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में सम्भावित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुये व सुरागरसी-पतारसी की गयी, तो कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त रोहन, निवासी- शांति बिहार, देहरादून को मांडाखाल तिराहा के पास से चोरी की हुई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
1-रोहन पुत्र मोहन, निवासी- 353 शान्ति बिहार,अधोईवाला, थाना- रायपुर, जिला-देहरादून।
बरामद मोटर साइकिल (वाहन सं0- UP15 CS 4964)
















Leave a Reply