एसएसपी पौड़ी के कुशल निर्देशन में पुलिस की सतर्क निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग का असर सघन चेकिंग के दौरान 5.27 ग्राम स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | जनपद को नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में श्रीनगर पुलिस नशा तस्करी विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कार्यवाही ही गई है । इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एंव प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस एवं CIU टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी दौराने चेकिंग एक व्यक्ति की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त लक्की भण्डारी, निवासी श्रीनगर, के कब्जे से 5.27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा स्मैक को ऋषिकेश क्षेत्र से गुरूचरण नामक व्यक्ति से खरीदा था जिससे वह स्मैक को यहां बेचकर आर्थिक लाभ कमा सके। मादक पदार्थ की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली श्रीनगर में मु0अ0सं0- 15/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है | पुलिस टीम द्वारा मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क, कहां से खरीदी गई थी और कहां सप्लाई होनी थी, इन स्रोतों की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे नशे के कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।

*अभियुक्त का नाम पता*
लक्की भण्डारी पुत्र भगवान सिंह भण्डारी, निवासी- भक्तियाना श्रीनगर

*बरामद माल*
*कुल 05.27 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 1.60 लाख)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *