पुलिस आरक्षी राकेश गुसांई ने दिया कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का परिचय सड़क किनारे गिरे मोबाइल को सकुशल किया वास्तविक स्वामी के सुपुर्द ।

पौड़ी | ड्यूटी के दौरान आरक्षी राकेश गुसाईं को रॉड गाँव जाने वाले मार्ग पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता का परिचय देते हुए उनके द्वारा उक्त मोबाइल फोन को अपने पास सुरक्षित कर फोन स्वामी के संबंध में जानकारी की गई। जानकारी के दौरान पता चला कि यह मोबाइल आर्यन कुमार निवासी-बाहबाजार, देवप्रयाग, का है। जिसके बाद आर्यन कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनका Realme कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹21,000 है, कहीं रास्ते में गिरकर खो हो गया था। जिसके पश्चात मोबाइल स्वामी को उनके गुम हुए फोन की सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलाया गया तथा आवश्यक पुष्टि के उपरांत मोबाइल फोन को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल फोन वापस पाकर आर्यन कुमार द्वारा पुलिस टीम की तत्परता एवं ईमानदार कार्यशैली के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *