नैनीताल | डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करने एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं सुमित पांडे सीओ रामनगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त हितेश शर्मा को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 01.03.2026 को वादी गुरमीत सिंह (पुत्र जरनैल सिंह, निवासी ग्राम कंदला) ने कोतवाली रामनगर में तहरीर दी कि अभियुक्त अर्जुन व उसके साथियों ने एक राय होकर उनके घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से तमन्चे व लाठी-डंडों से हमला किया। इस संदर्भ में *कोतवाली रामनगर* पर *मु0अ0सं0 56/26 धारा 191(2), 191(3), 109, 333, 352, 351(3) BNS* पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण*
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी एवं मुखबिर मामूर करते हुए योजनाबद्ध तरीके से उक्त मामले में संलिप्त अभियुक्त को पीरुमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अन्य शेष संलिप्त अभियुक्तगणों की भी गिरफ्तारी की जाएगी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
हितेश शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा (निवासी: ग्राम जमुनाठेर, बुलन्दशहर, उ.प्र.)
*बरामदगी:* अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा (315 बोर) बरामद हुआ।
*कानूनी कार्रवाई*
अवैध शस्त्र की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली रामनगर* पर *मु0अ0सं0 65/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पूछताछ पर ज्ञात हुआ* कि अभियुक्त ने आपसी रंजिश के चलते उक्त घटना को अंजाम दिया ।
















Leave a Reply