पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के दिशा निर्देश में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, चौकी घाट पुलिस ने एक टिप्पर वाहन को जब्त किया गया। यह वाहन अवैध रूप से खनिज पदार्थों का परिवहन कर रहा था । चौकी प्रभारी घाट उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सघन चैकिंग करते हुए एक डम्पर वाहन को रोककर चैक किया । तलाशी लेने पर वाहन में अवैध खनिज पदार्थ (रेता) पाया गया, जिनका परिवहन बिना किसी वैध परमिट के किया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और चालक रतन सिंह के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
चौकी घाट पुलिस ने अवैध खनन में डम्पर किया जब्त |
















Leave a Reply