पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित कर वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून द्वारा निर्गत NBW वाद संख्या-5196/2018, धारा-494 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्ता अरुणा, नि
वासी–किरमोला, लक्ष्मणझूला को उसके निवास स्थान किरमोला से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त मा० न्यायालय कोटद्वार में प्रचलित वाद संख्या-507/2019 से संबंधित चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त कृतदेव उर्फ सुनील, निवासी–पदमपुर, कोटद्वार द्वारा न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने की जानकारी मिलने के उपरांत अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से अपने निवास स्थान से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए अभियुक्त को मानपुर, कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*नाम-पता अभियुक्तागण*
1. अरुणा पत्नी प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम किरमोला, थाना लक्ष्मणझूला, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. कृतदेव उर्फ सुनील पुत्र ओम प्रकाश निवासी नेगी चौक पदमपुर कोटद्वार।















Leave a Reply