पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिथौरागढ़ के केमू स्टेशन के पास हुई महिला कमला धामी की हत्या के मामले में पुलिस ने अभियुक्त रितेश मिश्रा उर्फ जगन्नाथ मिश्रा को गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का निवासी है, और अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था। उसे 25 सितंबर 2006 को मफरूर घोषित कर दिया गया था, और उसके ऊपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था । एसपी रेखा यादव के निर्देशन में सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलता रहा। पुलिस टीम और एसओजी द्वारा किये गए अथक प्रयासों और सर्विलांस टीम की मदद से अभियुक्त को ग्राम सुमित्रानगर कटक, उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया । इस गिरफ्तारी में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डेय, उ0नि0 दिनेश चन्द्र सिंह (थानाध्यक्ष कनालीछीना), का0 सोनू कार्की (एसओजी), का0 संजीत कुमार, सर्विलांस सैल से हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह और का0 कमल तुलेरा शामिल थे । यह गिरफ्तारी पिथौरागढ़ पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम में लगातार सफलता प्राप्त कर रही है ।
एस0पी0 पिथौरागढ़ के कुशल मार्गदर्शन में अपनी कार्यशैली का जौहर दिखा रही पिथौरागढ़ पुलिस 22 वर्ष पहले एक महिला की हत्या के मामले में फरार मफरूर घोषित अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे |











Leave a Reply