पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी संदर्भ में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । थाना बलुवाकोट क्षेत्र में प्रशांत बिष्ट लडाई-झगडा कर शांती भंग किये जाने की सूचना थाने में प्राप्त हुई । थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर उपरोक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह नही माना । पुलिस ने उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया |
अतिरिक्त कार्रवाई:
सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 113 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गयी ।











Leave a Reply