“किरायेदार सत्यापन न कराया?, चालान को रहें तैयार पिथौरागढ़ पुलिस ने सत्यापन चेकिंग अभियान शुरू किया, लोगों को किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में किरायेदार सत्यापन के संबंध में पुलिस ने एक विशेष सत्यापन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में यह अभियान जनपद के सभी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है, ताकि बाहरी व्यक्तियों के बारे में सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहे।
इस अभियान के तहत, सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने किरायेदारों, घरेलू कर्मचारियों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चेक किया। यह विशेष अभियान उन मकान मालिकों, ठेकेदारों और दुकानदारों को ध्यान में रखते हुए चलाया गया, जो बिना सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को अपने घरों या कार्यस्थलों पर रखते हैं । पुलिस टीमों ने लोगों को यह समझाया कि किरायेदारों और घरेलू कर्मचारियों का सत्यापन करवाना न केवल कानून की मांग है, बल्कि यह हमारे समुदाय और परिवार की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा है, तो संबंधित मकान मालिक या ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सत्यापन चेकिंग से इलाके में अवैध गतिविधियों पर काबू पाया जा सकता है और यह लोगों को सुरक्षित रखने में सहायक सिद्ध होगा । पिथौरागढ़ पुलिस की जनसामान्य से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से लें और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, ताकि हम सब मिलकर एक सुरक्षित और शांति पूर्ण समाज की ओर कदम बढ़ा सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *