“किरायेदार सत्यापन नही कराना कबाड़ व्यवसायी को पड़ा भारी” थाना बलुवाकोट पुलिस ने किया 5 हजार का नकद चालान |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद में किरायेदार सत्यापन से संबंधित लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में सत्यापन चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चैकिंग के दौरान कस्बा बलुवाकोट में एक कबाड़ व्यवसायी वाहिद पुत्र जाहित निवासी कस्बा बलुवाकोट को बिना सत्यापन निवास करते हुए पाया गया । पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरूद्ध 5 हजार रूपये का नकद चालान जारी किया गया । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *