नाबालिक को भगाकर विवाह कराने वाले प्रकरण में एक महिला अभियुक्ता भी गिरफ्तार दो अभियुक्त पहले भेजे जा चुके हैं जेल |

पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला में बीते 17 नवम्बर को रांथी, धारचुला निवासी एक व्यक्ति की सूचना पर एक नाबालिग बालिका की गमशुदगी रिपोर्द दर्ज की गयी थी । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में और सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में, कोतवाली धारचुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान प्रकाश में आये दो अभियुक्तों विक्रान्त राठी, व रविन्द्र खोखर, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । उक्त दोनों व्यक्ति नाबालिग को विवाह के उद्देश्य से भगाकर ले गये थे । विवेचना के दौरान उक्त प्रकरण में एक अन्य महिला यशोदा देवी पत्नी जगत राम निवासी ग्राम ढुंगा राथी थाना धारचुला पिथौरागढ़ का नाम प्रकाश में आया । उक्त महिला द्वारा नाबालिग को भगाने में उक्त अभियुक्तों का साथ दिया था । आज उप निरीक्षक मेघा शर्मा, हे0का0 आन सिंह, का0 महेश बोरा ने यशोदा देवी उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्ता को कोर्ट में प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है । अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *