पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन एवं सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में आज जनपद की यातायात पुलिस टीम द्वारा परिवहन विभाग के साथ मिलकर एक विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत ओवर स्पीड, बिना कागजात, बिना रिफ्लैक्टर, बिना ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल), तथा बिना इंश्योरेंस, ओवरलोडिंग के वाहन चलाने वाले चालकों की गहन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 20 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई । इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है । अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम में निरीक्षक यातायात अय्यूब अली, कांस्टेबल दयाल गिरी, कांस्टेबल भुवन राय उपस्थित रहे। वहीं, परिवहन विभाग से सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्री अखिलेश चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे । जनहित में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें ।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त विशेष चैकिंग अभियान |











Leave a Reply