पौड़ी | पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “Operation Crack Down – Verification Drive” के अंतर्गत जनपद पौड़ी में व्यापक सत्यापन अभियान पूर्ण गंभीरता एवं सतर्कता के साथ जारी है। सभी थाना, चौकी एवं सर्किल स्तर पर गठित पुलिस टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर भौतिक सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे इस वृह्द सत्यापन अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा संभावित आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करना है।
अभियान के अंतर्गत की जा रही प्रमुख कार्यवाही*
✅आश्रम, धर्मशाला, होम-स्टे, होटल एवं गेस्ट हाउस का निरीक्षण
✅हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर एवं निजी संस्थानों में रह रहे व्यक्तियों का सत्यापन
✅किराये के मकानों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की जांच
✅श्रमिकों, अस्थायी कर्मचारियों एवं घरेलू सहायकों का विवरण संकलन
✅संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही
✅पूर्व में सत्यापित व्यक्तियों का पुनः सत्यापन (Re-Verification)
✅भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
*मकान मालिकों/होटल एवं संस्थान संचालकों हेतु आवश्यक सूचना*
👉अपने यहाँ रह रहे प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
👉बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
👉किरायेदार/अतिथि का पूर्ण विवरण एवं वैध पहचान पत्र की प्रति सुरक्षित रखें।
👉किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी को दें।
















Leave a Reply