तामली पुलिस द्वारा जनजागरूकता शिविर आयोजित, यातायात व साइबर अपराधों से बचाव हेतु किया जगरूक |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि आमजन को प्रचलित नये कानूनों एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी देकर जागरूक किया जा सके । इसी क्रम में थाना तामली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दूरस्थ ग्राम तरकुली में कैलाश चन्द्र जोशी, थानाध्यक्ष थाना तामली के नेतृत्व में जनजागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नये कानूनों, महिला सुरक्षा, महिला उत्पीड़न की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव, तथा 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने हेतु प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 एवं 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार का अनुरोध किया गया । चम्पावत पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं जनजागरूकता के ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाये जाते रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *