कोटद्वार में भटक रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को जनपद की एएचटीयू टीम ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों व एएचटीयू प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत गुमशुदाओं और मानसिक रुप से कमजोर व्यक्तियों का रेस्क्यू कर परिजनों का पता लगाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में एएचटीयू पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला रतनपुर कोटद्वार में लावारिस अवस्था में घूम रही है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तथा पूछताछ करने पर अपना पता कभी दिल्ली और कभी हरिद्वार बता रही है। सूचना पर एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार द्वारा उक्त महिला के बारे में जानकारी कर उसे एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार लाकर महिला को विश्वास में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम शबाना पत्नी दिलबहार, जिला बिजनौर उ0प्र0 बताया पुलिस टीम द्वारा महिला की फोटो और जानकारी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुपों एवं उ0प्र0 के थाना नागल से सम्पर्क कर उक्त महिला के परिजनों के बारे में जानकारी की गई काफी मशक्कत और अथक प्रयासों से उक्त महिला के गाँव का पता कर उसके भाई से सम्पर्क किया गया तथा उसके परिजनों को एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार बुलाया गया, उसके भाई इमरान ने बताया कि उसकी बहिन घर से बिना बताए कहीं चली गई थी जिसकी हम काफी तलाश कर रहे थे लेकिन फिर भी मेरी बहिन का कुछ पता नही चला। तत्पश्चात उक्त महिला शबाना व उसके भाई इमरान की काउंसिलिंग कर शबाना को सकुशल भाई के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *