पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण मेंपीडब्लूडी विभाग के सहयोग से पाला प्रभावित क्षेत्रों में चूने का छिड़काव किया जा रहा है |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पीडब्लूडी विभाग के सहयोग से पाला प्रभावित क्षेत्रों में चूने का छिड़काव किया जा रहा है और आवश्यक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। साथ ही, लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है । वर्तमान में अत्यधिक ठंड के कारण सड़कों पर पाला जमने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे वाहनों के फिसलने और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पाला प्रभावित क्षेत्रों में चूने का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि वाहन चालक सतर्क हो सकें और फिसलन की संभावना को कम किया जा सके ।

जनपद पुलिस की अपील:
▪ पाला प्रभावित क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
▪ वाहन की गति को नियंत्रित रखें।
▪ अपनी और अपने सहयात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
▪ सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुँचें।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस आपके सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *