रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा जारी किए गए स्थानान्तरण आदेश के क्रम में आज एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा कैंप कार्यालय रोशनाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोशनाबाद में स्थानान्तरित हुए अधिकारियों को भविष्य के लिए मोमेंटो देकर शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी । उक्त आदेश के तहत हाल ही में प्रोन्नत हुए व एएसपी मंगलौर की जिम्मेदारी देख रहे विवेक कुमार तथा एएसपी रुड़की की जम्मेदारी देख रहे नरेन्द्र पंत को जनपद हरिद्वार से क्रमशः एसटीएफ व अभिसूचना ईकाई कुमाऊं परिक्षेत्र में स्थानान्तरित किया गया है ।
















Leave a Reply