रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वादी नमन शर्मा पुत्र श्री नवीन कुमार शर्मा निवासी संगमपुरी साधु बेला सप्त सरोवर रोड कोतवाली हरिद्वार की तहरीर पर प्रतिवादी गण 1-विनोद पुत्र भरतू उर्फ रामगोपाल 2-देवेंद्र 3-रविकांत 4- महिला निवासीगण गाजी वाला श्यामपुर जनपद हरिद्वार के द्वारा अपराधिक षड्यंत्र रचकर वादी की संपत्ति भूमि को धोखाधड़ी करते हुए कुत्रचित दस्तावेज को असल के रुप में तैयार कर महिला अभियुक्त के नाम करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 732/2025 धारा 318(4)336(3)338,340(2) 61(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित क्रम में ज्वालापुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त विनोद पुत्र भरतू उर्फ राम गोपाल निवासी कांगड़ी गाजी वाला थाना श्यामपुर हरिद्वार को गाजी वाला श्यामपुर से गिरफ्तार किया गया।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
विनोद पुत्र भरतू उर्फ राम गोपाल निवासी कांगड़ी गाजी वाला थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply