सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के संबंध में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ।

पौड़ी | पौड़ी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट के माध्यम से दो गुटों के बीच आपसी विवाद की जानकारी प्राप्त हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पौड़ी पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया । पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां शांति भंग करने के आरोप में उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग न करने की सख्त हिदायत दी पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपसी विवादों को शांति से सुलझाएं तथा किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *