रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा दौराने चैंकिंग अभियुक्त महिपाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम फलोदी नैटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को 2.240 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ लाल पुल पार कर नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 95/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
महिपाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम फलोदी नैटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश *हाल निवासी* प्रदीप का मकान रविदास मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण*
1-2.240 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा
2-01 मोबाइल फोन ओप्पो कम्पनी बरामद
















Leave a Reply