कोटद्वार | वादिनी प्राची भट्ट, निवासी श्रीनगर, द्वारा कोतवाली श्रीनगर में अपने मोबाइल फोन के खो जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी । प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर उक्त मोबाइल फोन की तकनीकी खोज हेतु CIU कोटद्वार टीम से प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया। इसके क्रम में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की निरंतर निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया । आधुनिक तकनीकी संसाधनों के कुशल उपयोग से मोबाइल फोन की सटीक लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके फलस्वरूप उक्त मोबाइल फोन को जनपद किशनगंज, बिहार से सफलतापूर्वक बरामद किया गया । बरामदगी उपरांत विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मोबाइल फोन को वादिनी प्राची भट्ट को सकुशल सुपुर्द किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल की सुरक्षित वापसी पर वादिनी द्वारा पुलिस टीम का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया ।
CEIR पोर्टल व तकनीकी समन्वय से खोया मोबाइल बरामद स्वामिनी को सकुशल लौटाया ।
















Leave a Reply