पिथौरागढ़ | बीते 9 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जनपद के थाना जाजरदेवल क्षेत्र के अंतर्गत पावरग्रिड के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक के0वी0 सिंह द्वारा थाना जाजरदेवल में एक गंभीर सूचना दर्ज कराई गई। इस सूचना के अनुसार, ग्राम मढ़ के बीच से 220 के.वी. अतिरिक्त केबल की लगभग 12 मीटर लंबाई अज्ञात व्यक्तियों द्वारा काटकर चोरी कर ली गई थी । इस घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन और सी0ओ0 श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन किया। सभी टीमों ने संगठित प्रयासों से गहन सुरागरसी और पतारसी शुरू की और चोरी के मामले में शामिल 6 अभियुक्तों को पिथौरागढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी किया गया केबल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
1. पंकज खड़ायत पुत्र दीपक खड़ायत, निवासी ग्राम मड़, थाना जाजरदेवल
2. विक्रम रावत पुत्र दीपक रावत, निवासी ग्राम मड़, थाना जाजरदेवल
3. सौरभ खड़ायत पुत्र श्याम सिंह खड़ायत, निवासी ग्राम मड़, थाना जाजरदेवल
4. पंकज रावत पुत्र स्व0 उमेद सिंह, निवासी ग्राम मड़, थाना जाजरदेवल
5. कमल बोहरा पुत्र पूरन सिंह, निवासी बोहरागांव (बलकोट), पिथौरागढ़
6. वाकिर अली पुत्र हसन खान, निवासी खान कॉलोनी, लिन्ठ्यूड़ा, पिथौरागढ़
पुलिस टीमों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है और भविष्य में भी इसी प्रकार की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।
















Leave a Reply