रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नये साल में भी लगातार नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही का सिलसिला जारी रखते हुए रात्रि को नशा तस्करो के विरूद्ध छापेमारी एवं चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत रोह नदी रपटा नदी पुल के पास से एक आरोपी सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत निवासी रामधाम थाना रानीपुर हरिद्वार मूल पता गांव कुढनी थाना कुढनी जिला मुज्जफरपुर बिहार को एक अपाची मो0सा0सहित धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से कुल 5.77 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 55,000/- रू0)की बरामदगी कर मो0सा0को जब्त किया । आरोपी सुभाष कुमार द्वारा पूछताछ पर बताया कि मैने यह स्मैक रावली महदूद सिडकुल के रहने वाले पंकज से ली थी, जो पहले भी स्मैक में जेल गया था, जिसे मैं नशा करने वाले लोगो को बैचता हूँ । रानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी सुभाष कुमार व प्रकाश में आये आरोपी पंकज नि0 रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार के विरूद्ध थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
1- सुभाष कुमार पुत्र उमेश भगत निवासी गौतम पाल का मकान का किराये का कमरा रामधाम थाना रानीपुर हरिद्वार मूल पता गांव कुढनी थाना कुढनी जिला मुज्जफरपुर बिहार।
*बरामदगी-*
कुल 5.77 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 55,000/- रू0)
















Leave a Reply