रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | चौकी प्रभारी शान्तरशाह को ग्राम मरगूबपुर मे महिला के घेर मे गोकशी किये जाने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घेर में दबिश दी गई तो घेर से करीब 50 कि०ग्रा० संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ । गोकशी में आलीम पुत्र अब्दुला, शमीम पुत्र अख्तर, मुस्तकीम पुत्र यामीन एवं शेर आलम पुत्र शब्बीर का सम्मिलित होना पाया गया। आरोपी महिला को मौके पर म०हो०गा० की मौजुदगी में हिरासत में लिया गया । मौके पर पशु चिकित्साधिकारी को बुलाया गया जिनके द्वारा प्रथम दृष्टता बरामदा मांस गौ वंशीय पशु का पाये जाने पर परीक्षण हेतु मांस का नमूना लिया गया । बरामद गौमांस को नजदीक खाली स्थान पर अम्लीय छिडकाव कर नष्ट किया गया । गोकशी की घटना में सम्मिलित सह आरोपी शेर मोहम्मद एवं शमीम को उसके मस्कन दबिश देकर हिरासत पुलिस लिया गया ।
*नाम पता आरोपी*
01.शेर मौहम्द पुत्र शब्बीर नि0 ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार।
02.महिला निवासी-उपरोक्त
*बरामद माल*
50 kg गोमांस
















Leave a Reply