न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्ट में पौड़ी पुलिस ने 01 वारण्टी को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं | जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारण्ट में वाद संख्या- 206/2025, धारा- 144 (3) BNSS से संबंधित वारण्टी अभियुक्त अनूप रावत निवासी- सिमटांडा धुमाकोट को उसके मस्कन से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता वारंटी*
अनूप रावत पुत्र स्व नन्दन सिंह निवासी- सिमटांडा, धुमाकोट, जनपद पौडी गढवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *