रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा युवाओं की नसो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है । प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा ग्राम हाल्लूमाजरा की ओर जाने वाली चकरोड से आरोपी वकील पुत्र खलील निवासी खेलडी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 04.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी*
(1) वकील पुत्र खलील निवासी खेलडी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
*विवरण बरामदगी*
आरोपी के कब्जे से 04.20 ग्राम अवैध स्मैक
















Leave a Reply