हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों 03 आरोपियों के विरुद्धकी गई कार्यवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना अध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उक्त के क्रम में 03 आरोपियों को अवैध शराब के साथ धर दबोचा । आरोपियों के विरूद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम व पता आरोपी*
1.कृपाल कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2.महिपाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम फलौदी थाना नहटोर धामपुर जिला बिजनौर हाल पता विपिन का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
3.अमरकेश पुत्र नरेश निवासी ग्राम नाऊपुरवा बिलग्राम हरदोई उत्तर प्रदेश हाल पता छोटन का मकान फ्रेंड्स कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1- 52 पाउच देशी शराब किन्नू मार्का, 52 पाउच देशी शराब मार्का व 50 पाउच किन्नू मार्का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *