रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर द्वारा वारण्टियो के विरूद्ध लगातार जनपद एवं गैर जनपदो में दबिशे देकर ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । जिससे अपराधियो में खौफ का माहौल है, कुछ अपराधी स्वयं कोर्ट में सरेण्डर भी कर रहे है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा उक्त कार्यवाही को जारी रखते हुये पुलिस टीम ने गैर जनपद बिजनौर उ0प्र0 से एक वारण्टी नीशू कुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम भदोला झक्काकी थाना कोतवाली देहात रायपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 को सम्बन्धित वाद सं0- ST N0-01/22 धारा-323, 504,506,498a भादवि* में उसके मस्कन ग्राम भदौला झक्काकी से पकडा गया, इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्रान्तर्गत रानीपुर पुलिस टीम द्वारा वारण्टियो की धरपकड करते हुये एक वारण्टी विक्की मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार सम्बन्धित वाद सं0- 4249/2024 धारा 401 भादवि को उसके मस्कन से पकडा गया ।
*नाम पता वारण्टी-*
1-नीशू कुमार पुत्र हेमराज निवासी ग्राम भदोला झक्काकी थाना कोतवाली देहात रायपुर जिला बिजनौर उ0प्र0।
2- विक्की मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा निवासी विष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
















Leave a Reply