अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रो में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया है । SSP हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में लक्सर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से चैकिंग के दौरान कुड़ी भगवानपुर निवासी माजिद को एक अवैध तमंचा 315 बोर के साथ पकड़ा । जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*आरोपी का नाम पता*
माजिद पुत्र शाकिर निवासी कुड़ी भगवानपुर थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार।

*बरामदगी*
01 तमंचा 315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *