उषा टाउनशिप गोली कांड के एक आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण अन्य आरोपियों की तलाश एवं विवेचनात्मक कार्यवाही जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कनखल | शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी पंजनहेडी कनखल द्वारा अतुल चौहान आदि कुल 06 आरोपित द्वारा वादी के भाई सचिन चौहान व कृष्णपाल पर जान से मारने की नीयत से फायर करने, जिससे सचिन चौहान के पेट तथा कृष्णपाल हाथ मे गोली लगने से घायल होने के सम्बन्ध मे थाना कनखल पर मु0अ0सं0 31/2026 धारा 109 BNS पंजीकृत किया गया । आरोपियों की तलाश एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान आरोपी अतुल चौहान ने थाना कनखल आकर आत्मसमर्पण किया व घटना में इस्तेमाल पिस्टल दाखिल की गई। घटना में अन्य नाम जब अभिक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रकरण में सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश निर्गत किए गए |

*विवरण आरोपित-*
अतुल चौहान पुत्र सुखवीर सिह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *