वरिष्ठ नागरिकों के प्रति पुलिस की संवेदनशील पहल—सतपुली स्थित वृद्धा आश्रम का किया गया भ्रमण बुजुर्गों की कुशलक्षेम जानने के साथ ही सुरक्षा एवं मदद का दिलाया गया भरोसा ।

पौड़ी | जनपद में कानून-व्यवस्था के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों एवं निराश्रित/असहाय बुजुर्गों की सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान विशेष संवेदनशीलता के साथ प्रतिदिन बुजुर्गों से संपर्क एवं संवाद स्थापित किया जा रहा है । इसी क्रम में आज थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा सतपुली क्षेत्र के ग्राम मलेठी स्थित वृद्धा आश्रम का भ्रमण किया गया। पुलिस टीम ने वहाँ निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य स्थिति एवं दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही आत्मीय संवाद के माध्यम से बुजुर्गों की समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना गया साथ ही पुलिस टीम द्वारा बुजुर्गों को हर संभव सहयोग, सुरक्षा एवं सहायता का भरोसा दिलाया गया। इस अवसर पर उन्हें आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने डायल 112 साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं पुलिस सहायता हेतु संपर्क के माध्यमों की भी जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, तथा उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं देखभाल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *