पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवासरत लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में आज पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम ख्वाकोट में जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई। सभी लोगों को पुलिस सहायता नं0 112, 9411112982 तथा थाने का CUG नम्बर 9411112899 देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
थाना कनालीछीना पुलिस ने ग्राम ख्वाकोट में जाकर लोगों की समस्याएं व सुझावों की ली जानकारी ।
















Leave a Reply