रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिटे वंश बहादुर यादव मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार बीरबल अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त स्थान पर टेंट में लगी भीषण आग आसमान छुती लपटों को फायर स्टेशन मायापुर एवं फायर स्टेशन सिडकुल के पांच फायर टैंकरों की मदद से चारों तरफ से पानी की बौछारें कर हजारों लीटर पानी का प्रयोग कर आग को फायर यूनिट कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत अथक प्रयास से मुख्य अग्निशमन हरिद्वार के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका टेंट हाउस स्वामी
वीरेन्द्र सिंह भाटिया पुत्र वेदप्रकाश भाटिया निवासी फेस टू जगदीश जगजीतपुर थाना कनखल स्वयं मौके पर मौजूद रहे टेंट हाउस स्वामी द्वारा बताया गया कि उक्त टेंट हाउस 3 माह पहले ही खोला गया था आ से पूरा टेंट स्वाह हो गया है आग से कोई जनहानी नहीं हुई है स्थानीय कोतवाली के पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में सीटी कंट्रोल रूम हरिद्वार को भी अवगत करा दिया गया है | अग्निशमन कार्य के दौरान फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार एवं फायर स्टेशन सिडकुल हरिद्वार की टीमें मौजूद रही। आग लगने के संभावित कारणों का पता एवं नुकसान संबंधी आकलन किया जा रहा है |
















Leave a Reply