शराबी वाहन चालकों पर पिथौरागढ़ पुलिस का शिकंजा पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में एक विशेष अभियान चलाया गया ।

पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष कनालीछीना, दिनेश चंद्र सिंह की अगुवाई में, पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक गौरव गोस्वामी, निवासी तोलीगांव ख्वांकोट को गिरफ्तार किया। उनका वाहन सीज कर दिया गया । कोतवाली पिथौरागढ़ से एसआई बबीता टमटा की टीम ने भी चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक ललित मित्तल, निवासी पुरानी बाजार पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया और उनका वाहन भी सीज किया गया । इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 99 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की । पुलिस प्रशासन की यह कार्रवाई समाज में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आम जनता से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *