​प्रधान प्रखर कश्यप ने नेतृत्व अजीतपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ होली का ध्वज पूजन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

अजीतपुर । आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत अजीतपुर में पारंपरिक ‘होली का ध्वज पूजन’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप के नेतृत्व में सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थल पर विधि-विधान से ध्वज स्थापित किया गया । ​इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सुख-शांति की कामना की। प्रधान प्रखर कश्यप ने बताया कि इस पूजन के साथ ही होली पर्व का औपचारिक आरंभ हो गया है। कार्यक्रम में गांव से पूर्व राज्य मंत्री नाग सिंह कश्यप (उत्तराखंड सरकार), गोवर्धन कश्यप,प्रहलाद कश्यप, पूर्व प्रधान जुगल किशोर, ग्राम पंचायत सदस्य मोहित कश्यप, सदस्य कपिल, सदस्य मोनू कश्यप, दिलीप, योगेश, सचिन, जॉनी, रोशिब, वेदपाल, राजेश, किशोर, मांगेराम, शीतल, अरुण, अरविंद, सोनू, मोनू, गणेश, संजीव, मनीष, गणमान्य व्यक्ति और युवा सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *