मंगलौर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 235 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल) के साथ एक तस्कर को दबोचा कहाँ से लाया था पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर कर रही है जाँच |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मंगलौर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध नशा/सट्टा/खाईबाड़ी के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त आदेशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान मंगलौर पुलिस द्वारा एक नशे के सौदागर को 235 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल) के साथ हिरासत में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
सागर पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम रामपुर, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0)

*बरामदगी*
235 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *