झबरेड़ा पुलिस ने आरोपी को अवैध अस्लाह सहित किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस टीम द्वारा ग्राम शेरपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को अवैध अस्लाह के साथ दबोचा गया । आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
संसार सिंह पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ, थाना झबरेड़ा, हरिद्वार

*बरामदगी*
1. एक अवैध तमंचा 315 बोर
2. एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *