हरिद्वार पुलिस की असमाजिक तत्वो पर पेनी नजर अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के अनुपालन में रात्रि को पथरी पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पथरी क्षेत्र में खांड बस्ती जाने वाली तिराहे पर ट्यूबबेल के पास से जसविंदर नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*आरोपी का नाम पता*
जसविंदर पुत्र रमेश निवासी ग्राम सहदेवपुर थाना पथरी हरिद्वार।

*बरामदगी*
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *