पौड़ी | पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड के निर्देशन में प्रदेशभर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा उनके सुरक्षित पुनर्वास हेतु दिनांक 01.01.2026 से 28.02.2026 तक (02 माह) विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल” चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली लैंसडाउन में मयूर होटल एवं रेजिडेंसी के संचालक द्वारा सूचना दी गई कि उनके यहां कार्यरत एक कर्मचारी का 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र पारिवारिक कारणों से नाराज होकर बिना बताए घर से चला गया है, जिसकी काफी तलाश के बावजूद कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही AHTU कोटद्वार (ऑपरेशन स्माइल टीम) द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई जिसमें बालक को लालबत्ती क्षेत्र से बस में जाते हुए चिन्हित किया गया । इसके आधार पर आरक्षी शूरवीर को हरिद्वार रवाना किया गया तथा AHTU कोटद्वार व हरिद्वार द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लगातार प्रयासों से बालक को हर की पैड़ी, हरिद्वार क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया। इसके पश्चात बाल कल्याण समिति (CWC) के माध्यम से काउंसलिंग कराते हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
ऑपरेशन स्माइलः लैंसडाउन से गुम हुए 13 वर्षीय नाबालिग को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द ।
















Leave a Reply