अवैध शराब के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई 01 तस्कर को 50 पैकेट नाजायज देशी शराब के साथ दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 50 पैकेट नाजायज देशी शराब (किन्नू मार्का) के साथ हिरासत में लिया गया । कार्रवाई के दौरान आरोपी सचिन पुत्र जगदीश, निवासी ग्राम जैतपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, हाल पता रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को पीठ मैदान, नवोदय नगर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 25/26, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
सचिन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जैतपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
हाल पता रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
50 पैकेट नाजायज देशी शराब (किन्नू मार्का)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *