रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/सट्टा खाई वाड़ी करने/जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमें बनाकर अवैध शराब स्मैक चरस गांजा पीने/बेचने/जुआ/सट्टा खाई बाड़ी करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया । दौराने चैकिंग आरोपी शोभित पुत्र राधेश्याम निवासी मकान नंबर 931विष्णु लोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को सट्टे की खाई बाडी करते हुए पकडा गया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम व पता आरोपी*
शोभित पुत्र राधेश्याम निवासी मकान नंबर 931विष्णु लोक कॉलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
सट्टा,पर्ची,पैन,डायरी नगद ₹1470/-
















Leave a Reply