2.15 लाख कीमत की 7.19 ग्राम स्मैक के साथ कोटद्वार पुलिस ने 02 नशा तस्कर किये गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद को नशा-मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत कोटद्वार पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों – सचिन रावत एवं आयुष रतूड़ी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 7.19 ग्राम स्मैक बरामद की गई । प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे स्वयं नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति एवं अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बरेली से स्मैक लाकर कोटद्वार क्षेत्र में फुटकर दामों में बिक्री करने की फिराक में थे। उक्त बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0- 11/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लिंक एवं स्रोतों की भी गहनता से जांच की जा रही है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सचिन रावत पुत्र श्री हरेंद्र रावत , निवासी – नयागांव, बलभद्रपुर, कोटद्वार- (बरामदगी – 03.83 ग्राम स्मैक)
2. आयुष रतूड़ी पुत्र श्री मनोज रतूड़ी, निवासी – नेगी चौक, पदमपुर, कोटद्वार- (बरामदगी –3.36 ग्राम स्मैक)
(कुल कीमत लगभग 2.15 लाख) (कुल कीमत लगभग 2.15 लाख)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *