रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार यातायात नियमों के सख़्त अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में यातायात पुलिस रुड़की द्वारा नगर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग के दौरान काली फ़िल्म लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों के मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान किए गए तथा मौके पर ही काली फ़िल्म उतरवाई गई । यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को यह भी बताया गया कि काली फ़िल्म का प्रयोग न केवल अवैध है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा की दृष्टि से भी ख़तरनाक है। भविष्य में इस प्रकार के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी । हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएँ और पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।














Leave a Reply