कोतवाली पिथौरागढ़ ने एक वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ शराब तस्करी के मामले में अदालत द्वारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इस कड़ी में अभियुक्त अजय कुमार पुत्र दीपक राम निवासी तुलढुंगरी पिथौरागढ़ के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। एसएचओ कोतवाली  ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश जोशी मय टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *